BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सर्दी के मौसम में खाएं ये फल और सब्जियां, शरीर को मिलेगी गर्माहट - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, January 3, 2022

सर्दी के मौसम में खाएं ये फल और सब्जियां, शरीर को मिलेगी गर्माहट



सर्दी  का मौसम खानपान के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है. इस समय कई ऐसे फल व सब्जियां होती है जो शरीर को गर्माहट पहुंचाने का काम भी करती है. इसके अलावा कुछ ड्राइफ्रूट्स भी ऐसे होते है जो सर्दी के मौसम में शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है. तो आज चलिए आपको बताते है ऐसे फल और सब्जियों के बारे में जो आपको सर्दी में गर्माहट देंगे.


लहसुन करें डाइट में शामिल

सर्दियों में आप अपने शरीर में गर्माहट बनाये रखने के लिए लहसुन का सेवन कर सकते हैं. ज्यादातर लोग लहसुन का इस्तेमाल सब्जी, गार्लिक ब्रेड और अनेक तरह के डिशेज में करते है. अगर आप लहसुन की कलियों को सर्दियों में अपनी डाइट का परमानेंट हिस्सा बनाएगे तो ये आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करेगा.

अदरक का सेवन फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में अदरक काफी गर्म तासीर वाली होती हैं. अदरक का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में चाय और काढ़े में भी किया जाता है. अदरक का इस्तेमाल सब्जी, सलाद, दूध जैसी चीजों में भी आसानी के साथ कर सकते हैं. अदरक में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट और कई तरह के पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते है जो शरीर को केवल गर्माहट ही नहीं ब्लकि कई और तरह के फायदे भी देने में मदद करती है .

साबुत लाल मिर्च खायें

सर्दियों के मौसम में साबुत लाल मिर्च आपकी बॉडी को गर्म रखने के लिए काफी मदद कर सकती है.क्योंकि साबुत लाल मिर्च काफी गर्म होती हैं और पोटेशियम और मैगनीज जैसे तमाम पोषक तत्व से भरपूर होती है. जो सेहत को काफी फायदा पहुंचाते हैं और ये ब्लड क्लॉटिंग होने से भी रोकती हैं.

खजूर का करें सेवन

आप खजूर को फल और ड्राईफ्रूट दोनों की कैटेगिरी में रख सकते हैं. इसका असर बेहद गर्म होता है. साथ ही इसमें काफी सारे पोषक तत्व भी होते हैं जो आपकी बॉडी को गर्माहट देने के साथ ही हड्डियों को मजबूत रखने में मददगार होता है. ये खून की कमी को पूरा करने में भी मदद करता हैं.

चकोतरा का सेवन कैसे करे

आप चकोतरा का सेवन सर्दियों के मौसम में अपनी बॉडी को गर्म रखने के लिए कर सकते है. चकोतरा में पोषण तत्व के साथ ही विटामिन सी भी काफी होता हैं. जो आपके शरीर में इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करता हैं, और साथ ही ये सर्दी जुकाम और खांसी की दिक्कत से भी राहत दिलाता हैं.

सिट्रस फ्रूट्स

सर्दियों में मिलने वाले संतरा कीनू जैसे खट्टे जूसी सिट्रस फलों को आप अपनी दिनचर्या में जरुर शामिल करें. इनमें विटामिन सी, पेक्टिन फाइबर, व लाइमोनीन फाइटोकैमिकल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. इसके जूस का नियमित रुप से सेवन करने से यह आपके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते है और इससे वायरल संक्रमण से होने वाले जुकाम-खांसी फ्लू वायरल जैसे रोगों से बचाव भी होता है.

No comments:

Post a Comment